यहां पर सुरेखा और यशवंत एक दूसरे को खाना खिलाएंगे। परिवार के बाकी लोग भी सुरेखा और यशवंत पर प्यार लुटाने वाले हैं।
खाने की टेबल पर अपनी की तबियत खराब हो जाएगी। जिसके बाद सवि ईशान से बात करेगी। सवि बताएगी कि मामा की हरकतों में कुछ तो गलत है। ये बात सुनकर ईशान का दिमाग खराब हो जाएगा। सवि ईशान से अनवी की मदद करने के लिए कहेगी।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में सवि और ईशान ने करीब आना शुरू कर दिया है। ये बात सुरेखा पचा नहीं पा रही है।
सुरेखा बार बार कोशिश कर रही है कि सवि और ईशान अलग हो जाएं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सवि को पूरे परिवार के लिए खाना बनाने का मौका मिलता है।
सवि सबको खुश करने के लिए खाना बनाती है। ऐसे में ईशान भी सवि की किचेन में मदद करता है। वहीं परिवार के लोग घर का नक्शा बदल देते हैं। इस काम में रीवा भी परिवार की मदद करेगी।
वहीं अनवी मामा से नजरें चुराती है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और बड़ा धमाका होने वाला है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आप देखेंगे, सवि परिवार के लोगों को खाना खिलाएगी। वहीं माम बहाने से अनवी के पास पहुंच जाएगा।
यहां पर मामा अनवी को हार पहनाने की कोशिश करेगा। मामा को देखकर अनवी घबरा जाएगी। सवि मामा को रंगे हाथों पकड़ लेगी।
सवि के सामने भी मामा बार बार अनवी को हाथ लगाएगा। सवि के सामने मामा बहाने बनाएगा। मामा कहेगा कि सवि अनवी की भाभी है।
सवि अनवी से सच उगलवाने की कोशिश करेगी। अनवी सवि से लिपटकर रोना शुरू कर देगी। सवि के कहने पर अनवी खाना खाने बाहर चली जाएगी।