Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 17 June 2024: भंवर से शादी करेगी सवि, लेकिन ईशान की इस बड़ी गलती से भुगते सब...
छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, इंस्पेक्टर भांवर पाटिल का फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। भंवर, ईशान और रीवा की शादी में मंडप तक पहुंच जाता है।
वो पूरे भोसले परिवार को किडनैप कर लेता है। यह नहीं भंवर के साथ उसका पूरा गिरोह भी शामिल होता है। वो सभी को बंदूक की नोक पर रखकर सभी को मारने की धमकी देता है।
वो सवि के सामने शर्त रखता है कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगी तो सभी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि भोसले परिवार को बचाने के लिए भंवर पाटिल से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। वो इसके लिए अपनी पूरी जिंदगी तक दांव पर लगा देती है।
सवि को ऐसा करता देख ईशान उसे रोकने की कोशिश करता है। इस पर सवि कहती है मैं अपनी मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हूं और आप होते कौन हो मुझे ये शादी करने से रोकने वाले।
ये सुनकर ईशान हैरान हो जाता है। वो जानता है कि ये सब सवि सिर्फ उसके परिवार को बचाने के लिए कर रही है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि की बात सुनकर ईशान सबके सामने कहता है कि मुझे कैसे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं तुम्हारी जिंदगी बर्बाद होता नहीं देख सकता।
मैं तुमसे प्यार करता हूं सवि। ये सुनकर रीवा और वहां मौजूद हर किसी के होश उड़ जाते हैं। सवि को फिर से ईशान संग बताया हर पल याद आ जाता है। लेकिन वो फिर भी सबकी जान बचाने के लिए भंवर से शादी करने के लिए कहती है।
उधर, भंवर ईशान की बात सुनकर उसके सिर पर गन तान देता है। अब देखने ये है कि अगले एपिसोड में क्या ईशान और भोसले परिवार भंवर की दरिंदगी का शिकार होंगे या फिर कोई उनकी जान बचाएगा।