स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपनी रोचक कहानी और ट्विस्ट्स से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
शो में हितेश भारद्वाज (रजत ठक्कर), भाविका शर्मा (सवि) और अमायरा खुराना (सई) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
आगामी एपिसोड में ड्रामा और बढ़ने वाला है।
'गुम है किसी के प्यार में' के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो जारी हो गया है, जिसमें सवि, साई और रजत के बीच रिश्तों की नई परतें खुलेंगी।
प्रोमो में एक दिलचस्प कोर्टरूम सीन दिखाया गया है, जिसमें सई को अपने माता-पिता में से किसी एक को चुनना होता है।
सई, अपनी परी आंटी के साथ रहने का फैसला करती है, जो सभी को हैरान कर देता है।
आने वाले एपिसोड में रजत और सवि के बीच तकरार बढ़ती नजर आएगी। सवि साई की चिंता में डूबी रहती है और कोर्ट में भी जाती है।
तभी रजत ताने मारते हुए कहता है कि सवि उसे बताएगी कि बच्चे की परवरिश कैसे करनी है, जबकि वह खुद कभी मां नहीं बन सकती। रजत की यह बात सवि को बहुत चुभती है।
भाविका शर्मा उर्फ सवि ने कहा, "शो का नया प्रोमो रिश्तों और बंधनों की जटिलताओं को दर्शाता है। प्रोमो के सीक्वेंस भावनात्मक थे, जिन्हें मैंने पूरी ईमानदारी से निभाया।
इस प्रोमो से यह भी पता चलता है कि माता-पिता के तलाक के बाद बच्चों को कैसे भावनात्मक आघात का सामना करना पड़ता है।"