गुम है किसी के प्यार में की कहानी में रजत अपने लिए ही मुसीबत बन चुका है। रजत को समझ नहीं आ रहा है कि वो परिवार को अपने और सई के बारे में कैसे बताए। रजत को अब भी लग रहा है कि सई उसकी औलाद नहीं है।
हाल ही में रजत ने गलती से ये बात सवि को बता दी है। वहीं सवि भी सच का पता लगाने निकल गई है।
गुम है किसी के प्यार में के बीते एपिसोड में सवि रजत के बाल तलाशती नजर आई थी ताकि डीएनए टेस्ट करवाया जा सके। इसी बीच सवि रजत को सारा सच बताने वाली है।
सवि रजत को दिन होते ही डीएनए रिपोर्ट के पेपर्स थमा देगी। ऐसा होते ही रजत खुशी के मारे झूम उठेगा। रजत बिना देर किए अपनी बेटी से मिलने पहुंच जाएगा।
सारा मामला सुलझने के बाद रजत परिवार को पूरी बात बताने वाला है। रजत परिवार को अपनी और सई की डीएनए रिपोर्ट दिखाएगा। जिसके बाद परिवार के लोग भी सवि की खुशियों में शामिल होंगे।
रजत ये बात जावकर खुश हो जाएगा कि सई उसकी ही औलाद है। ऐसे में रजत पहली बार सवि को धन्यवाद बोलने वाला है। रजत के मुंह से निकलती मिठास देखकर सवि हैरत में पड़ जाएगी।
रजत सई का सच सामने आते ही एक पार्टी का आयोजन करेगा। इतना ही नहीं रजत अपनी बेटी को गोद में लेकर खूब नाचने भी वाला है। रजत का ये अंदाज देखकर सवि भी चौंक जाएगी।
खुशी के मारे रजत ढोल की धुन पर खूब डांस करेगा। इस दौरान सवि रजत को ढोल बजाने के लिए चैलेंज करने वाली है। ऐसे में रजत और सवि का घर खुशियों से भर जाएगा।
परिवार के कहने पर रजत और सवि को हनीमून पर जाना पड़ जाएगा। रजत और सवि न चाहते हुए भी एक अनजान जगह पर समय बिताने वाले हैं।
अपने हनीमून पर रजत और सवि जमकर झगड़ा करने वाले हैं। हालांकि इस बार रजत सई को थोड़ा कम जलील करेगा। सवि की मदद पाने के बाद रजत उसके करीब होता चला जाएगा।