गुम है किसी के प्यार में अब तक आपने देखा कि सुलेखा ईशान को दूर भेज देता है। इसके बाद सुलेखा हरिणी और सवि की बेइज्जती करेगी। कहेगी कि हरिणी के साथ बहुत बुरा हुआ।
आज हरिणी यहां परफॉर्म करेगी तो भोसले फैमिली की तरफ से उसकी मदद हो जाएगी। ईशान सवि से प्रोग्राम का अनाउंसमेंट करवाएगा।
हरिणी नर्वस हो जाएगी और सवि उसका हौसला बढ़ाएगी। उसके गाने से हर कोई इम्प्रेस हो जाएगा।
शान्तनु फंक्शन में नहीं पहुंचेगा, यह पता चलने पर यशवंत गुस्से से भर जाएगा। इस बीच ईशान के लड़कीवाले आ जाएंगे। सवि ईशान को चिढ़ाएगी।
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हरिणी भोसले फैमिली में गाने जाएगी। वहां वह भीड़ को देखकर पहले नर्वस होगी।
दूर्वा के दोस्त उसका मजाक उड़ाने लगेंगे। सवि उसे हिम्मत देगी तो हरिणी बहुत अच्छा गाना गाएगी। सभी लोगों को गाना पसंद आएगा।
इस बीच वो लड़की आ जाएगी जो सुलेखा ने ईशान के लिए पसंद की है। लड़की आते ही अपने पिता का पैसा बखानने लगेगी। वह ईशान के साथ फ्लर्टिंग करेगी उसे थोड़ा अजीब लगेगा।
सभी जोड़ियां कोजागिरि का व्रत खोल रही होंगी। सुलेखा जबरदस्ती उस लड़की जिसका नाम रेवती होगा,उसे ईशान के साथ व्रत खोलने के लिए कहेगी। इस बीच लड़की के कपड़ों पर वेटर पानी गिरा देगा।
लड़की सबके सामने चिल्लाकर वेटर की बेइज्जती करेगी। सवि वहां पहुंचकर लड़की के कपड़े पोछने लगेगी। वह सवि को धक्का देगी और सवि ईशान के ऊपर गिरेगी। दोनों गलती से एक साथ चांद देखेंगे।
ईशा की तबीयत बिगड़ेगी और शान्तनु उसकी देखभाल करेगा। सुलेखा सवि से कहेगी कि रेवती बहुत अमीर है। वह ईशान के साथ कितनी अच्छी लग रही है। सुलेखा कहेगी रेवती का लहंगा 5 लाख का होगा। इसमें सवि का पूरा साल निकल जाता होगा।
वह सवि को बेइज्जत करेगी कहेगी कि ईशान मोस्ट इलिजिबल बैचलर है। किसी ऐरी-गैरी लड़की से शादी नहीं करेगा। सवि जवाब देगी कि ऐसे सौदे होते हैं। दिल के रिश्ते नहीं हो पाते। दिल पर किसी का जोर नहीं होता।
इसके बाद सुलेखा हरिणी को बुलाकर उसको बेइज्जत करेगी। वह कहेगा कि ईशान सवि पर बहुत मेहरबान है। उसका प्रसाद हरिणी को भी मिल गया। फिर कहेगी, ज्यादा सपने मत सजाना।
वह अगली साल अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से किसी को बुलाएंगे तो वह ज्यादा सपने न सजाए। उधर ईशान सवि से कहेगा कि हर साल हरिणी को बुलाएगा।
निशिकांत भी हरिणी को बेइज्जत करेगा कि वह किस्मत वाली है जो भोसले फैमिली में गाने को मिला। सुलेखा हरिणी को लिफाफे में एक सिक्का रखकर देगी। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि सवि समृद्ध को देख लेगी।