सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में बवाल बढ़ता चला जा रहा है। रिसेप्शन से पहले ही सवि ने सबको अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में सवि ईशान से लेकर सुरेखा तक... सबके लिए मुसीबत बन गई है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सुरेखा सवि को आचार बनाने के लिए कहती है। सवि सही समय पर काम नहीं कर पाती है।
ऐसे में सुरेखा सवि को खूब जलील करती है। इतना ही नहीं सुरेखा सवि को उसके कमरे में भी बंद कर देती है। सवि का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
सवि घर से भागने का फैसला करती है। सवि दुपट्टे की मदद से खिड़की से कूदकर भाग जाती है। सवि के भागते ही सुरेखा का दिमाग पूरी तरह से फ्यूज होने वाला है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आप देखेंगे, सवि सुरेखा को बेवकूफ बनाकर सेमीनार में भाग जाएगी।
सवि के जाते ही सुरेखा घर में हंगामा मचा देगी। वहीं ईशान और रीवा भी साथ में सेमीनार अटेंड करेंगे।
सवि सबके सामने बड़ी ही बेबाकी से अपना पक्ष रखेगी। सवि को स्टेज पर बोलते देखकर ईशान को सदमा लग जाएगा।
रीवा भी ईशान से तरह तरह के सवाल करेगी। इसी बीच सुरेखा फोन करके ईशान को सवि के गायब होने के बारे में बताएगी।
ईशान कहेगा कि सवि उसके साथ है। इसी बीच सवि वहां से भी गायब हो जाएगी। सवि के गायब होते ही ईशान उसे तलाशना शुरू कर देगा।
सवि फटाफट भोसले हाउस पहुंच जाएगी। यहां पर सवि एक बार फिर से सुरेखा की गालियां खाने वाली है। इसी बीच ईशान भी रीवा के साथ घर पहुंच जाएगा।
यशवंत भी सही समय पर घर लौट आएगा। जिसके बाद परिवार के लोग मिलकर सवि को कोसने वाले हैं। वहीं रीवा भी सवि को परेशान करने का नया प्लान बनाएगी।