Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 14 November 2024: मृणमय ने रजत-सवि को करीब लाने के लिए लाएगी तिगड़म, जलेगी रोमांस की चिंगारी...

आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, सवि का नाम सुनते ही रजत उसका सारा कहना मानना शुरू कर देगा। यहां तक कि उसके एक इशारे पर चावल का कंटेनर भी उतारकर दे देगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 14 November 2024: मृणमय ने रजत-सवि को करीब लाने के लिए लाएगी तिगड़म, जलेगी रोमांस की चिंगारी...
रजत मैच छोड़कर सवि की मदद करेगा, जिसे देख भाग्यश्री हैरान रह जाएगी। सवि और बाकी भोसले परिवार को शीतल और सागर के जागरण में आने का न्योता मिलता है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 14 November 2024: मृणमय ने रजत-सवि को करीब लाने के लिए लाएगी तिगड़म, जलेगी रोमांस की चिंगारी...
दोनों रजत के आने की भी जिद्द करने लगते हैं। लेकिन सवि को अपने पति से पूछने में डर लगता है। वहीं रजत ये बातें सुन लेता है और वो सवि के कहने से पहले ही जागरण में जाने के लिए मान जाता है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 14 November 2024: मृणमय ने रजत-सवि को करीब लाने के लिए लाएगी तिगड़म, जलेगी रोमांस की चिंगारी...
शो में आप आगे देखेंगे कि, जागरण के लिए रजत पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। वहीं सवि आराम से सोफे पर लेटकर सो रही होगी। रजत उसे जगाने आएगा,
लेकिन उसका पैर किसी चीज में फंस जाएगा और सवि के ऊपर गिर जाएगा। सवि की खूबसूरती देख रजत का दिल पिघल जाएगा। ईशा को चलने-फिरने में दिक्कत होती है।
ऐसे में रजत उसे अपनी गोद में उठाकर कार तक लेकर आता है। यहां तक कि रजत ईशा की व्हीलचेयर भी अपनी कार में रखता है। रजत के इस अंदाज पर सवि को नाज होता है।
मृणमय और सागर, रजत को एक रस्म में फंसा देते हैं। वह रजत को पान दे देते हैं, लेकिन कहते हैं कि इसे उसे सवि के साथ शेयर करना होगा। लेकिन सवि को गोद में बैठाकर पान खिलाना होगा।
पहले तो रजत और सवि इस चीज से पीछे हटते हैं। लेकिन बाद में सबके कहने पर रजत रस्म के लिए तैयार हो जाता है। रजत रस्म के मुताबिक पहले बीड़ा मुंह में रखता है और बाद में सवि को उसमें से बाइट लेनी होती है।
वहीं मृणमय इस रस्म में तड़का लगाने की कोशिश करती है। रस्म पूरी होने के बाद सवि और रजत दोनों ही शर्मा जाते हैं। सागर के मम्मी-पापा रजत की तारीफों के पुल बांधते हैं।
वो कहते हैं कि आप लोग बहुत लकी हैं कि आपको रजत जैसा दामाद मिला। इस पर रजत कहेगा कि आप लोग बार-बार मुझे दामाद कहकर शर्मिंदा मत कीजिए। अगर सवि इनकी बेटी है तो मैं भी उनके लिए बेटे जैसा हूं।
NEXT
Explore