Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 14 April 2024: रीवा और सवि पर गंदी निगाहें डालेगा चिन्मय, शो में अब आएगा ये तगड़ा ट्विस्ट...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, चिन्मय बैंड बाजे के साथ जीप में बैठकर भोसले परिवार में एंट्री करता है। बाजे की आवाज सुनकर सभी लोग बाहर आ जाते हैं। सभी देखते हैं कि चिन्मय आया है तो उनके होश उड़ जाते हैं।
राव साहेब और अक्का साहेब के चेहरे का रंग उड़ा नजर आता है। चिन्मय सबके सामने नाचना शुरू कर देता है और खुद सबके हाथ में माला थमा कर उसे पहनाकर उसका स्वागत करने को कहता है। दूर्वा, निशांत और बाकी लोगों ने उसे माला पहनाई। उसे देखकर शिखा डर से कांप रही थी, तो राव साहेब गुस्से से आग बबूला हो रहे थे।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, इसके बाद चिन्मय घर के अंदर जाता है। वो रीवा को घर में देखकर पूछता है कि तुम कौन हो? इस पर वो अपना परिचय देती है।
उसका नाम सुनते ही चिन्मय कहता है कि अच्छा तो तुम ईशान की पत्नी हो। फिर उसकी नजर सवि पर पड़ती है । वो सवि को देखकर कहता है कि तुम यहां पर क्या कर रही हो। कल तो हीरो बनकर मुझ पर हाथ उठा रही थी।
इस पर दूर्वा की मां कहती हैं कि ईशान ये सवि है ईशान की पत्नी। ये सुनते ही चिन्मय कहता है कि ये तो बड़ा खिलाड़ी निकाला। एक तरफ दायं वाली और एक तरफ बांय वाली। ये तो बचपन से खिलाड़ी है।
वो लगातार सवि और रीवा के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहा था। रीवा और सवि के बारे में ऐसी गंदी बात सुनकर ईशान गुस्से से लाल हो जाता है। वो चिन्मय को अक्का साहेब और राव साहेब के सामने ही एक जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। ये देखकर अक्का साहेब उसे रोकती हैं। बस फिर क्या था।
वो ईशान पर चिल्लाना शुरू कर देता है कि तुमने मेरे मां-बाप को मेरे से छीना है। मेरे परिवार को मेरे से छीना है। ये कहते हुए वो ईशान को पहले धक्का मारता है और फिर जैसे ही उस पर हाथ उठाने जाता है सवि उसे रोक देती है।
ये देखकर चिन्मय कहता है कि बस अब नहीं, मेरे लिए मेरा एक ही दुश्मन काफी है और वो है ईशान। मुझे दूसरा नहीं बनाना। मुझे अब तुम्हारा इंतजाम करना पड़ेगा। इस घर से तुम्हे बाहर निकालना पड़े सबसे पहले। अब आने वाले एपिसोड में ये देखना होगा कि क्या सवि की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं या फिर नहीं।