सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी भी अनुपमा की तरह उलझकर रह गई है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में सवि और ईशान की दुश्मनी धीरे धीरे खत्म हो रही है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, ईशान सवि की माफी पाने के लिए जमीन आसमान एक कर देता है।
ईशान के लाख बार माफी मांगने के बाद भी सवि रुकने से इनकार कर देती है।
सवि बताती है कि उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है ऐसे में पुणे में नहीं रुक सकती। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और ट्विस्ट आने वाला है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आप देखेंगे, ईशान पूरी मेहनत करके सवि के लिए हॉस्टल में एक कमरा तलाश लेगा। ईशान इस कमरे को अपने हाथ से सजाने वाला है।
ईशान अपने कॉलेज के स्टाफ की मदद से सवि को सरप्राइज देने का फैसला करेगा। ईशान बिना देर किए ईशा के घर पहुंच जाएगा।
यहां पर ईशान पहले सवि के साथ बहस करेगा। उसके बाद ईशान सवि को कॉलेज ले जाएगा।
यहां पर ईशान सवि को उसका कमरा दिखाएगा। अपने कमरे को देखकर सवि खुश हो जाएगी। सवि शांतनु और ईशा को ये बात बताएगी।
दूसरी तरफ ईशान की हरकतों के बारे में यशवंत को पता चल जाएगा। यशवंत घर आते ही ईशान को जमकर जलील करेगा।
यशवंत दावा करेगा कि ईशान सवि की हद से ज्यादा मदद कर रहा है। ईशान अपनी गलती मानने से मना कर देगा। यशवंत की बातें सुनकर ईशान का दिल टूट जाएगा।
ईशान अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला करेगा। ईशान स्तीफा देने की बात कहेगा। यशवंत ईशान को स्तीफा नहीं देने देगा।