सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में इस समय सवि और रजत की सगाई का जश्न चल रहा है। हर कोई सवि और रजत की खुशियों में शामिल होने के लिए पहुंच गया है।
ऐसे में सवि और रजत की जिंदगी में एक और परेशानी आने वाली है।
सगाई के बाद रजत एक नई आफत में पड़ जाएगा। चलिए जानते हैं कि सवि और रजत की सगाई के बाद कहानी में आखिर क्या होगा।
अब तक सई सवि को अपनी मां बताती आई है। हालांकि शादी के समय सई अपना रंग मां की तरह बदलने वाली है। सई पूरी कोशिश करेगी कि सवि और रजत की शादी न हो।
सवि रजत से सवि के साथ शादी करने से मना करेगी। सई दावा करेगी कि शादी के बाद वो सवि से दूर हो जाएगी। ऐसे में रजत अपनी बेटी को समझाएगा।
सई की वजह से आशिका को पता चल जाएगा कि रजत किसके साथ शादी कर रहा है। रजत और सवि की शादी की बात सुनकर आशिका को झटका लगने वाला है।
आशिका बिना देर किए सवि के घर पहुंच जाएगी। यहां पर आशिका जमकर तमाशा खड़ा करेगी।
आशिका बताएगी कि सई के अलावा रजत का एक बेटा भी है। इस बेटे को रजत ने सबसे छिपाकर रखा है।
दावा किया जा रहा है कि रजत के बेटे का सच सामने आने के बाद सवि उसे झूठा बताएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सवि शादी करने से मना करेगी। अगर आपको भी ये लग रहा है तो ऐसा नहीं होगा।
सई को बचाने के लिए सवि एक बड़ा फैसला लेने वाली है। सवि न चाहते हुए भी रजत के साथ शादी तोड़ने से इनकार कर देगी। सवि लाख साजिशों के बीच रजत के मान का सिंदूर अपनी मांग में भर लेगी।