Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 12 September, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी में तूफान मचाना शुरू कर दिया है। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स 'गुम है किसी के प्यार में' को नई ऊचाइयों पर ले जा सकते हैं।
बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि रजत कियान के कहने पर पेपर्स पर साइन कर देता है। वो शराब के नशे में चूर हो जाता है।
वो शराब के नशे में चूर हो जाता है। लेकिन उसके दांत में तकलीफ की वजह से सवि उसे डेंटिस्ट के पास ले जाती है। जहां वो नशे में सबकुछ उगल देता है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते।
​'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि सवि रजत से कहेगी कि सई तो आपकी ही बेटी है। इसपर रजत कहेगा कि नहीं वो अर्श और आशका की बेटी है और ये बात उसने मुझे खुद बताया था। इस बात से सवि को रजत का पुराना बर्ताव याद आने लगेगा।​
​सीरियल में देखने को मिलेगा कि सवि के हाथ में चूड़ा न देखकर भाग्यश्री उसे डांटेगी। वो कहेगी कि रजत को परेशानी तेरी वजह से हो रही है, क्योंकि तूने अपशगुन किया है। इसपर सवि अपनी सास को रात का वाक्या बताएगी।​
​सवि फैसला करेगी कि वो रजत और सई का डीएनए टेस्ट कराएगी, जिससे रजत की गलतफहमी दूर हो जाए। सवि नाश्ते के दौरान ये भी देखेगी कि सई और रजत की आदतें बिल्कुल एक जैसी हैं। ऐसे में उसका डीएनए टेस्ट कराने का फैसला पक्का हो जाएगा।​
​सवि रजत के सैंपल इकट्ठे करने के लिए उसे ताने मारेगी कि वो अपने नाखून कभी नहीं काटता। रजत उसके जाल में फंस भी जाता है। लेकिन वो अपने नाखून काटने के बाद उन्हें फेंक देता है, जिससे सवि का पारा चढ़ जाता है।​
​सवि रजत का सैंपल इकट्ठा करने की कोशिश करेगी। वो उसका बाल काटेगी, लेकिन सवि के हाथ में बाल और चाकू देख भाग्यश्री के दिमाग में अलग ही खिचड़ी पकेगी। उसे लगेगा कि सवि रजत को अपने प्यार में फंसाने के लिए काला जादू करेगी।​
​'गुम है किसी के प्यार में' में मनोरंजन यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि रजत की जैसे ही आंख लगेगी, सवि उसके बाल काटने आ जाएगी। सवि को देख रजत डर जाएगा और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगेगा।​
​'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि रजत का सैंपल मिलते ही सवि डीएनए टेस्ट कराने का फैसला करेगी। वो फाइल सीधा रजत को सौंपेगी और कहेगी कि सई आपकी बेटी है, इसके बाद भी आपने उसके वजूद पर शक किया।​