Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 12 May 2024: सवि की हुई छुट्टी, इसको बनाएगी अक्का साहेब भोसले हाउस की बहू...
छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है।
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि अपनी दुकान पर होती है तभी ईशान वहां पर पहुंच जाता है। ईशान को देखकर सिव काफी खुश नजर आती है, लेकिन उसकी ये खुशी चंद मिनटों में ही दुख में बदल जाती है।
ईशान सवि के हाथ में उक लिफाफा देता है और कहता है इसे देख लो पढ़ लो अच्छे से और फिर साइन कर दो। अगर मेरे से एलुमनी चाहिए तो वो कर सकती हो।
इसके बाद वो सवि से कहता है कि ये तलाक के पेपर्स हैं इसे साइन करके दे देना। इसके बाद ईशान सवि से कहता है कि अब से तुम्हारे और हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं। मैं तुम्हे अपने हर रिश्ते से आजाद करता हूं।
तुम भी ये चाहती थी ना कभी। इसे साइन करो और इसके बाद तुम्हारा और हमारा कोई संबंध नहीं। इसके बाद मेरी रास्ते में कभी मत आना। ईशान की ये बातें सुनकर सवि बुत की तरह खड़ी रहती है।
वो ईशान से कहती थी ठीक है अब आए हैं तो एक कप चाय पीकर जाइएगा। इसके बाद ईशान कहता है कि तुम शायद भूल रही हो मैं चाय नहीं पीता। ये कहते हुए ईशान वहां से चला जाता है। ईशान सवि से अलग होकर भी खुश नहीं लग रहा है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अभी ईशान और सवि का तलाक हुआ भी नहीं कि अक्का साहेब ने रीवा को अपनी बहू बनाने को लेकर मिठाई बांटना शुरू कर दी। अक्का साहेब रीवा की मां से कहती हैं अब वो दिन दूर नहीं जब रीवा इस घर में बहू बनकर आएगी।
ईशान सवि को तलाक के पेपर देने गया है। अब तो उसने पेपर दे भी दिया होगा। बस उसका पीछा छूटे और हम रीवा को अपनी बहू बनाएं। कल रीवा का बर्थडे खराब हुआ था आज मैं उसे एक बेहतरीन सरप्राइज दूंगी। ये कहते हुए दोनों एक दूसरे को मिठाई खिलाती हैं। भोसले इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स को स्पेशल लेक्चर देने के लिए सूर्य प्रकाश सर आने वाले हैं।
इसको लेकर निशिकांत और राव साहेब तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन कॉलेज पहुंचने से पहले सूर्य प्रकाश सर सवि की चाय की दुकान पर पहुंच जाते हैं। सवि अपने सामने सूर्य प्रकाश सर को देखकर हक्की बक्की रह जाती है। तो क्या सूर्य प्रकाश सवि की जिंदगी में एक नई उम्मीद बनकर आए हैं। क्या वो सवि के आईएएस बनने के सपने को पूरा करेंगे।