सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में लगातार उतार चढ़ाव आ रहे हैं। ईशान सवि को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहा है। वहीं सवि बाजीराव के पीछे पड़ी है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, ईशान कॉलेज के बच्चों की मदद से सवि को बर्थडे सरप्राइज देता है।
इस दौरान अश्विनी और ईशा भी सवि के पास पहुंच जाती हैं। हालांकि इस काम को अंजाम देने के लिए ईशान कई बार पापड़ बेलता है। इसी बीच कॉलेज के लोग मिलकर सवि को सरप्राइज देते हैं।
सवि की ये पार्टी उसके लिए आफत बनने वाली है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, ईशान सवि की पार्टी में चार चांद लगा देता है।
ईशान सवि के लिए एक और सरप्राइज प्लान करेगा। इसी बीच कहानी में बाजीराव की एंट्री होगी।
बाजीराव सवि को एक पेंटिग गिफ्ट करेगा। इस पेंटिग में सवि रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में नजर आएगी।
पेंटिग देखकर सवि का दिल खुश हो जाएगा। सवि को लगेगा कि बाजीराव ने उसके बर्थडे पर पार्टी दी है। सवि बाजीराव की तारीफ करते थकेगी नहीं।
वही ईशान सवि को तोहफा नहीं दे पाएगा। जिसके बाद सवि अपने परिवार के साथ मिलकर बर्थडे मनाने वाली है।
वहीं ईशान सवि और बाजीराव को साथ देखकर जलभुन जाएगा। ईशान का दोस्त उसके मुंह से सच निकलवाने की कोशिश करेगा।
ईशान के परिवार के लोग भी पार्टी को देखकर चिढ़ जाएंगे। सब लोग जानने की कोशिश करेंगे कि सवि को किसने बर्थडे पार्टी दी है।
धुर्वा दावा करेगी कि ईशान ने सवि पर तरस खाकर पार्टी दी है। सवि धुर्वा की ये बात सुन लेगी। सवि जान जाएगी ईशान ने उसके लिए पार्टी का आयोजन किया है।
इसी बीच रीवा भी इंडिया लौटने का फैसला करेगी। रीवा वापस आने के लिए अपनी मां से लड़ जाएगी।