स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। सवी और रजत के बीच की तकरार बढ़ती ही जा रही है।
सवी को रजत की बातें याद आती हैं और वह रोने लगती है। शशांक उससे पूछता है कि उन दोनों के बीच क्या हुआ।
सवी को सई की चिंता है, जो रजत को पसंद नहीं है। शशांक उसे चेतावनी देता है कि रजत शक्तिशाली है और सवी को उससे दूर रहना चाहिए।
आगामी एपिसोड में, रजत हर्ष और आशिका की पार्टी में जाता है, जहां उसकी बेइज्जती होती है। हर्ष सभी मेहमानों के सामने रजत को अपना शार्गिद बताता है और उसे नीचा दिखाता है।
हर्ष बताता है कि यह वही दिन है जब आशिका उसके घर आई थी और वह उसके लिए कितनी खास है।
भाग्यश्री सई को सुलाने की कोशिश करती है, लेकिन सई को खांसी आने पर भाग्यश्री उसके लिए हल्दी वाला दूध लाने का फैसला करती है।
ममता, सई का ख्याल रखते हुए उसे सोने के लिए कहती है। दूसरी तरफ, पार्टी में हर्ष, रजत के सामने ही आशिका से फ्लर्ट करता है, जिससे रजत को बुरा लगता है।
हर्ष, आशिका के लिए डायमंड रिंग खरीदता है और रजत के सामने उसे पहनाता है। रजत को याद आता है कि जब उसने आशिका को हीरे की अंगूठी दी थी, तब उसने साइज छोटा होने की बात कही थी।
रजत अधिक शराब पीकर घर लौटता है और सवी से बदतमीजी करता है। अगले एपिसोड में, सई बेहोश हो जाएगी और सवी उसे अस्पताल ले जाएगी। वहां रजत आएगा और सवी उसकी हरकतों के लिए उसे थप्पड़ मारेगी।
'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड्स में सवी और रजत के बीच के इस रिश्ते में और क्या-क्या मोड़ आएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
क्या सवी और रजत के बीच की दूरी कम होगी या उनकी तकरार और बढ़ेगी? दर्शकों को इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।