सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' के पीछे पड़ा हुआ है। टीआरपी में सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' और अनुपमा के बीच खूब घमासान देखने को मिल रहा है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आपने देखा, सवि के बर्थडे पर सब लोग उसे नजरअंदाज करते हैं।
ईशान फोन करके ईशा और अश्विनी को पार्टी में आने के लिए कहता है। हर चीज से अनजार सवि अपना बर्थडे हारिणी के साथ सेलीब्रेट करने का फैसला करती है।
इसी बीच सवि को एक ऐसा सरप्राइज मिलने वाला है जिसे देखकर ईशान को हार्टअटैक आ जाएगा।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, ईशान को पता चलेगा कि घर आने में ईशा और अश्विनी को लेट हो जाएगा। ये बात जानकर ईशान का पारा चढ़ जाएगा।
वहीं सवि अपने बर्थडे पर ईशा और अश्विनी को वीडियो कॉल मिलाएगी। ईशा और अश्विनी सवि का फोन नहीं उठाएंगी।
ईशा और अश्विनी की हरकतें देखकर सवि को शक होने लगेगा। ऐसे में ईशा और अश्विनी सवि को बेवकूफ बनाएंगी।
वहीं ईशान सवि के साथ प्रजंटेशन देगा। इस दौरान ईशान इस इवेंट को लंबा खींचने की कोशिश करेगा ताकि ईशा और अश्विनी कॉलेज पहुंच सके। ईशान ऐलान करेगा कि वो फैस्ट से पहले बप्पा की पूजा करेगा।
पूजा के दौरान ईशा और अश्विनी सवि के पास पहुंच जाएंगी। यहां पर ईशा और अश्विनी सवि को जन्मदिन की बधाई देंगी। जल्द ही सवि को अपने बर्थडे सरप्राइज के बारे में पता चलेगा।
पार्टी में सभी लोग सवि का बर्थडे मनाएंगे। मौका पाते ही बाजीराव सवि को प्रपोज कर डालेगा। ये बात जानकर ईशान को जोरदार मिर्ची लगने वाली है। ईशान सवि और बाजीराव को देखकर चिढ़ जाएगा।
ईशान भी सवि के करीब जाने की कोशिश करेगा। ईशान जैसे ही सवि के साथ फोटो क्लिक करवाएगा वैसे ही रीवा उसके सामने आ जाएगी।