Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8 August 2024: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में सवि और रजत की कहानी आने बढ़ने का नाम नहीं ले रही है।
बीते एक हफ्ते से सवि और रजत की शादी का ड्रामा चल रहा है। मजाल है कि परिवार अब तक भी किसी फैसले पर पहुंचा हो।
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब तक आपने देखा, सवि रजत से शादी करने के लिए हामी भर देती है। रजत का पिता सवि को मना ही लेता है।
वहीं सवि शादी करने के लिए रजत के आगे शर्त रखती है। शर्त के मुताबित अमन जेल चला जाता है। वहीं परिवार के लोग सवि और रजत की शादी की तैयारी शुरू कर देते हैं।
इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और नया ट्विस्ट आने वाला है।
सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे भाग्यश्री शादी की रस्में निभाने के लिए ईशा के घर जाने से इनकार कर देगी।
वहीं ईशा भी भाग्यश्री की कोई बात मानने ने मना करेगी।
ऐसे में घर के सभी लोग एक छत के नीचे जमा होंगे। यहां पर ईशा और भाग्यश्री के बीच खूब बहस होगी।
रजत की बहन और हारिणी के बीच भी जबरदस्त झगड़ा हो जाएगा। शांतनु को समझ ही नहीं आएगा कि वो ईशा और भाग्यश्री का गुस्सा कैसे शांत करे।
इसी बीच सवि और रजत एक बड़ा फैसला करेंगे। परिवार को बिना बताए ही सवि और रजत कोर्ट पहुंच जाएंगे।
यहां पर सवि और रजत शादी करने का फैसला करेंगे। इसी बीच रजत के चेहरे पर सिंदूर लग जाएगा।
सिंदूर लगने के बाद रजत अपनी तारीफ करेगा। इस दौरान रजत का पूरा मुंह लाल हो जाएगा। सवि रजत की मजकर मजाक बनाने वाली है। इसी बीच आशिका को पता चलेगा कि रजत किसके साथ शादी करने वाला है।