Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 September: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर खूब कब्जा जमाया है। 'गुम है किसी के प्यार में' में लगातार ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जो दर्शकों को शो से बांधे हुए हैं।
बीते दिन भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिला कि रजत शराब के नशे में आशका के कमरे में घुस जाता है।
वहीं दूसरी ओर सई को देख भाग्यश्री को तरस आता है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
​'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि रजत आशका पर गुस्सा होगा और कहेगा कि तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद करके रख दी है। तुमने मुझसे मेरा सबकुछ छीन लिया है। मेरा छोटा सा बच्चा मुझसे नफरत करता है।​
​रजत आशका से सवाल करेगा कि सई उसकी बेटी है या अर्श गुजराल की। रजत आशका पर शराब की बोतल से भी हमला करेगा। हालांकि आशका बच जाएगी और किसी तरह से कमरे से बाहर निकल आएगी।​
​आशका मदद के लिए पहले अर्श को फोन करेगी। लेकिन अर्श उसे समझाएगा कि उसे सवि को फोन करना चाहिए। ऐसे में वो सवि को फोन करेगी और उससे जल्द से जल्द आने के लिए कहेगी। आशका के कमरे में रजत को देख सवि भी हैरान रह जाएगी।​
​सवि और रजत के जाने के बाद अर्श घर आएगा। आशका पहले उसपर नाराजग होगी। लेकिन अर्श उसे समझाएगा कि उसने उसे रजत को सबक सिखाने का सुनहरा मौका दिया है। इससे वो अपनी बेटी को भी वापिस पा सकती है।​
​सवि घर आने के बाद रजत को बातें सुनाएगी। वो कहेगी कि आशका पुलिस में भी शिकायत कर सकती थी। सई आपको कविता सुनाना चाहती थी, लेकिन आपका इंतजार करते-करते वो सो गई।​
​गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के बीच सई को चोट लग जाएगी, जिसमें उसका काफी खून बह जाएगा। पूरा परिवार उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचेगा, जहां सई के लिए खून मांगा जाएगा।​
​'गुम है किसी के प्यार में' में एंटरटेनमेंट यहीं खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि सवि अपना खून सई को देने के लिए तैयार हो जाएगी, लेकिन उनका ब्लड ग्रुप मैच नहीं होगा। ऐसे में वो रजत से कहेगी, लेकिन रजत खून देने से मना कर देगा।​