सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी अब लोगों को बोर करने लगी है। मेकर्स ने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में कॉलेज लाइफ से सीधा सास बहू का ड्रामा दिखाना शुरू कर दिया है।
एक तरफ सुरेखा सवि को बहू न होने का दावा करती है तो दूसरी तरफ वो उससे जमकर घर के काम भी करवा रही है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, रीवा के घर छोड़ते ही सवि उसके पास चली जाती है। सवि रीवा को वापस आने के लिए कहती है।
ईशान भी रीवा को अपनी खास दोस्त बताता है। घर पर ईशान और सवि सुरेखा के गुस्से का सामना करते हैं।
वहीं धुर्वा भी सवि की नौकरी पर ताना मारती है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आप देखेंगे, सुरेखा सवि को घर से बाहर निकालने के लिए दिमाग का इस्तेमाल करेगी।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आप देखेंगे, सुरेखा सवि को घर से बाहर निकालने के लिए दिमाग का इस्तेमाल करेगी।
इसी बीच रीवा भोसले हाउस पहुंच जाएगी। रीवा बंद कमरे में ईशान से बात करेगी। रीवा ईशान को बताएगी कि उसके परिवार को लेकर कुछ फर्ज हैं।
ईशान और सवि दोनों ही पूजा में बैठने के लिए राजी हो जाएंगे। हालांकि सवि रीवा और ईशान को बंद कमरे में साथ देख लेगी।
ईशान को किसी और के साथ देखकर सवि का दिल जलने लगेगा। सवि को एहसास होगा कि वो ईशान के लिए केवल एक बोझ है। वहीं ईशान और सवि पूजा में हिस्सा लेंगे। रीवा भी पूजा में ईशान को साथ बैठने वाली है।