टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां सवी और रजत की शादी होगी।
शो में दिखाया जा रहा है कि सवी इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि सई किसके साथ ज्यादा खुश रहेगी। इसी बीच राजू और शांतनु, सवी और रजत की शादी करवाने की योजना बनाते हैं।
दोनों की सगाई वाला प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें सवी और रजत एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं। हालांकि, रिंग की जगह दोनों एक-दूसरे को रिबन बांधते हैं। आने वाले एपिसोड में कई रोचक मोड़ देखने को मिलेंगे।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी के पिता होटल में अपने प्लान का खुलासा करते हैं।
रजत और सवी के बीच तीखी बहस होती है, लेकिन सई की वजह से दोनों शादी करने के लिए मान जाते हैं।
कोर्ट की तारीख से पहले ही उनकी चुपचाप शादी हो जाएगी। जिस होटल में उनकी शादी होगी, वहां आशका, सई और आशा को लेकर पहुंचती है।
आशका, सई को आशा के पास छोड़कर स्पा के लिए चली जाती है। तारा भी होटल पहुंचती है और रिसेप्शनिस्ट से एक केक और म्यूजिशियन अरेंज करने के लिए कहती है।
होटल में आशका, सवी से टकराती है और उससे पूछती है कि वह वहां क्या कर रही है। सवी उसे बताती है कि उसकी शादी हो रही है और लड़का उसके पिता ने पसंद किया है।
आशका उसे लड़के के बारे में जानकारी करने के लिए कहती है, ताकि उसे रजत जैसा दूल्हा ना मिल जाए। सवी उससे सवाल करती है कि उसने सई को फिर से नैनी के पास क्यों छोड़ दिया।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचते हैं और जल्दी शादी करवाने की बात करते हैं।
ऑफिसर मना कर देता है कि इसमें कम से कम एक महीना लग जाएगा, जिसके बाद दोनों ऑफिस से चले जाते हैं।