टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। शो बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है।
'झनक' के कारण ये तीसरे नंबर पर आ गया था, लेकिन अब 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपनी जगह दोबारा पा ली है।
यूं तो भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) स्टारर शो में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।
लेकिन इसके बाद भी 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में अब शो में लीप आना तय हो चुका है, जिसके बाद इसकी कहानी नई कास्ट और नए सिरे से शुरू होगी।
बता दें कि'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर पहले भी लीप की खबरें आई थीं। ये भी कहा जा रहा था कि शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) शो को अलविदा कह देंगे।
लेकिन इसके प्रोड्यूसर राजेश राम सिंह ने इन खबरों को नकार दिया था और कहा था कि शक्ति अरोड़ा कहीं नहीं जा रहे हैं।
लेकिन एक बार फिर 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े सूत्र ने टाइम्स नाउ को दी जानकारी में बताया है कि मेकर्स ने लीप पर मुहर लगा दी है। जून के अंत तक शो में लीप देखने को मिलेगा।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले लीप के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "'गुम है किसी के प्यार में' में 6 से 7 साल तक का लीप आएगा। लीप के बाद ईशान का रोल अदा करने वाले शक्ति अरोड़ा और बाकी कास्ट शो का हिस्सा नहीं रहेंगे।
हालांकि ईशान की मां, उनके पिता, सवि और उसकी बहन हरिणी शो में बने रहेंगे। लीप का प्रोमो भी जल्द ही शूट किया जाएगा और ये जून के आखिरी सप्ताह तक आ सकता है।"