गुम है किसी के प्यार में सीरियल में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो के अपकमिंग प्रोमो ने दर्शकों को तगड़ा झटका दिया है।
ईशान इतनी मेहनत के साथ सवि को बर्थडे सरप्राइज देगा लेकिन सारा क्रेडिट बाजीराव को मिल जाएगा।
शुक्लाजी की वजह से सवि को गलतफहमी हो जाएगी। सवि और ईशान की लव स्टोरी का इंतजार कर रहे दर्शक इस ट्विस्ट थे शॉक्ड हैं। यहां जानें अपकमिंग एपिसोड्स पर क्या कयास लग रहे हैं।
लीप के बाद गुम है किसी के प्यार में शो की कहानी दर्शकों को पसंद आनी शुरू हो गई है। टीआरपी चार्ट में लगातार 3 हफ्तों से सीरियल टॉप पोजिशन पर है।
माना जा रहा है कि जबसे कहानी में ईशान और सवि की नजदीकी दिखाई गई है लोगों को ट्रैक पसंद आ रहा है। इस वक्त सवि के बर्थडे दिखाया जा रहा है।
ईशान सवि के लिए सरप्राइज प्लान करेगा। वह हरिणी, अश्विनी और ईशा को बुलाएगा। पार्टी के अरेंजमेंट्स देखकर सवि खुश होगी और बोलेगी कि कभी सोचा नहीं था कोई उसका बर्थडे ऐसे सेलिब्रेट कर सकता है।
सवि पूछती है कि ये सब किसने किया। शुक्लाजी ईशान की ओर इशारा करते हैं लेकिन पीछे बाजीराव होता है। सवि को गलतफहमी हो जाएगी।
उसे लगेगा कि सबकुछ बाजीराव ने किया है। बाजीराव सवि को गुलाब का फूल देगा। यह देखकर ईशान का चेहरा पीला पड़ जाएगा।
कहानी में बाजीराव ट्विस्ट से दर्शक थोड़े शॉक्ड हैं। व्यूअर्स सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि इस बात का दुख है कि ईशान की मेहनत का क्रेडिट बाजीराव को मिल गया।
वहीं कई लोग नहीं चाहते कि ईशान और सवि के बीच बाजीराव का ऐंगल आए। वहीं रीवा की एंट्री भी होने वाली है।
सीरियल में वसीयत ट्विस्ट की हिंट भी दी जा चुकी है। यशवंत के पिता जो वसीयत लिखकर गए थे उसे 25 साल बाद सबके सामने लाना था।
अब वो वक्त आ गया है। रिपोर्ट्स आ चुकी हैं कि जरूर इस वसीयत में ईशा का कुछ रोल होगा। वहीं ईशान की शादी को लेकर भी ट्विस्ट हो सकता है।