सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में कुछ ऐसा हो चुका है जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। शो की कहानी समय के साथ काफी दिलचस्पी होती चली जा रही है।
सवि और ईशान एक दूसरे के करीब आते चले जा रहे हैं। ये बात जानकर सुरेखा और यशवंत को एक अलग ही तरह का डर सताने लगा है।
शो की कहानी में ईशान और सवि के लिए अब एक बिल्कुल नया ट्रैक शुरू हो रहा है। हाल ही में शो में इतना देखा गया है कि ईशान सवि का गुरु बन गया है और वह सवि की पढ़ाई को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि इन दिनों सीरियल में डांडिया जोरों से चल रहा है।
यहां पर भी ईशान सवि को एन्जॉय नहीं करने दे रहा है और उसे वापस जाकर पढ़ने के लिए कह रहा है।
जैसे ईशान सवि का गुरु बनकर उसे पढ़ने के लिए मोटिवेट कर रहा है वैसे ही सवि उसकी गुरु बनकर उसे डांडिया खेलना सिखाती है। इस नवरात्री के उत्सव में बाजीराव भी शामिल है।
सवि बाजीराव के साथ जमकर डांडिया खेल रही है। ईशान को उन्हें साथ देखकर बहुत जलन होती है। तो वहीं सवि का ईशान को डांडिया सिखाना सुरेखा और यशवंत को पसंद नहीं आता है और दोनों नाराज हो जाते हैं।
यशवंत सुरेखा से कहेगा कि वो पता करे कि कहीं सवि के मन में ईशान के लिए कोई फीलिंग तो नहीं है। इसका पता लगाने के लिए सुरेखा एक चाल चलेगी कि वो सवि के सामने शादी का प्रपोजल रखेगी।
वैसे सवि के लिए उसने बाजीराव को चुना है। अब वह सवि से इस रिश्ते को लेकर पूछेगी कि इसमें उसकी क्या राय है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में धमाल होने वाले है।
ईशान सवि का सारा ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता है। वह चाहता है कि सवि सिर्फ उसके साथ रहे।
अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ईशान अपनी फीलिंग्स सवि को बता पाएगा। साथ ही भोंसले परिवार दोनों के रिश्ते को एक्सेप्ट करेगा।