स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में सवि और ईशान की शादीशुदा लाइफ में चल रहे ट्विस्ट एंड टर्न इस शो को काफी दिलचस्प बना रही रहे थे कि शो में मुकुल मामा की एंट्री ने इसे एक अलग ही मोड़ पर पहुंचा दिया।
शो में मुकुल मामा का एक बड़ा राज खुलने वाला है, जिसे जानकर भोसले हाउस के हर एक शख्स के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
मुकुल मामा को देखते ही अन्वी डर से सहम जाती है। अन्वी और मुकुल मामा के बीच के इस राज को अस्मिता भी जानती है, लेकिन किसी के आगे मुंह खोल नहीं पा रही है।
इन सबके बीच सवि को खाना बनाने का फरमान जारी किया गया है, लेकिन हाथ में छाले की वजह से वो ये कर नहीं पाती। ऐसे में ईशान उसकी मदद करता है, जिसके बाद घर में एक नया बखेड़ा खड़ा हो जाता है।
सवि के हाथों में छाले होने की वजह से सवि खाना नहीं बना पाती है। ऐसे में ईशान उसकी मदद के लिए किचन में आता है। वो सब्जियां काटने से लेकर बनाने तक सारा काम खुद की करता है।
ईशान ने एक परफेक्ट शेफ की तरह पूरा खाना बहुत ही स्वादिष्ट बनाया। ईशान ने बताया कि कुकिंग उसका पहला प्यार है। ईशान की ये बात जब रीवा ने सुनी तो उसने कहा ये कि बात मुझे अभी तक क्यों पता नहीं चली।
ईशान को खाना बनाते और सवि के करीब जाता देख रीवा को जलन होती है। वो झट से उसके पास जाती है और कहती है कि ईशान ये सब क्या कर रहे हो हटो मैं करती हूं। इस पर सवि कहती है कि अगर उन्होंने मदद कर दी तो क्या हुआ।
जैसे ही सवि कहती है कि इसमें बुरा क्या है अगर ईशान सर मेरी मदद कर रहे हैं। ये सुनते ही राव साहेब चिल्लाते हुए कहते हैं कि बहुत गलत हुआ। मेरे घर में मर्द किचन में खाना बनाए ऐसा नहीं होता।
वो ईशान पर चिल्लाते हुए कहते हैं भूल गया तू भोसले इंस्टीट्यूट का डायरेक्टर है और ये सब कर रहा है। तभी वहां पर अक्का साहेब आ जाती हैं। वो ईशान को कहती हैं कि ये बस ठीक नहीं है। इसके बाद वो सवि को उल्टा सीधा सुनाना शुरू कर देती हैं।
वो कहती हैं तू ईशान को अपने आगे पीछे नचाना चाहती है। ये सुनत ही सवि हमेशा की तरह ही अक्का साहेब से बहस करना शुरू कर देती है। वो कहती है कि किस किताब में लिखा है कि सिर्फ औरतें ही खाना बनाती हैं मर्द नहीं।
तभी सवि जबरदस्ती अक्का साहेब को ईशान का बनाया खाना खिला देती है। जिसके बाद वो खुद कहती हैं कि बहुत अच्छा बना है।
अन्वी अपने कमरे में तैयार हो रही थी कि तभी मुकुल मामा उसके कमरे में पहुंच जाते हैं। वो अन्वी को गलत तरीके से छूना शुरू कर देते हैं कि तभी वहां पर सवि आ जाती है। वो देखती है कि अन्वी के लाख मना करने पर भी मुकुल मामा अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
इसके बाद सवि को देखकर मामा वहां से चले जाते हैं। अन्वी सवि के गले लगकर रोना शुरू कर देती है। इसके बाद सवि सीधा ईशान के पास जाती है और उसे सारी बातें बताती है।
ईशान सवि की बात सुनकर उसपर चिल्लाने लगता है कि वो उनके बारे में ऐसी गंदी बात कर कैसे सकती है। अब देखना ये होगा कि क्या सबके सामने मुकुल मामा का राज खुलेगा और फिर भोसले हाउस में क्या बवाल होगा।