Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27th May 2023: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी दर्शकों को बांधे रखती हैं।
दर्शक अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत सई और अंबा के साथ होती है।
जहां अंबा पुलिस इंस्पेक्टर से कहती है कि विराट को गिरफ्तार कर ले क्योंकि उसने मेरे बेटे को मारने की कोशिश की है। सई अंबा को समझाती है कि विराट कभी भी ऐसा कुछ नहीं कर सकता है।
लेकिन अंबा नहीं मानती है। सई को सत्या के होश में आने की जानकारी मिलती है।
सई सत्या से मिलने अस्पताल जाती है और उससे पूछती है कि विराट और उसके बीच में क्या हुआ था। सत्या कहता है कि उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा है।
अंबा सई से कहती हैं कि अगर तुझे सत्या का ध्यान नहीं रखना है तो टेंशन बढ़ा मत। सई सभी से कहती हैं कि मुझे सत्या की परवाह है लेकिन मैं अपने बच्चों के पिता को निर्दोष साबित करके रहूंगी।
सई विराट से भी पूछती है कि तुम दोनों के बीच क्या हुआ था। विराट को भी सत्या की तरह कुछ याद नहीं रहता है।
सई हार नहीं मानती हैं और विराट को बचाने के लिए सबूत ढूंढती है। सत्या सई की राह देखता रहता है कि वो कब आएगी? सई विराट को निर्दोष साबित कर देती है।
विनायक डॉक्टर सत्या से मिलने के लिए उसके घर पहुंचता है। विनायक और सवि मिलकर सत्या के साथ मस्ती करते है। सवि सई से कहती है कि बाबा आपसे बहुत प्यार करते है।
सई सवि के किसी सवाल का जवाब नहीं देती है। लेकिन वो सवि की बातों को सुनकर विराट के बारे में सोचने जरूर लगती है।