Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 May Full Episode: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है।
नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह(ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है।
सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है की सत्या और विराट का भयंकर कार एक्सीडेंट हो जाएगा। जहां सत्या की हालत गंभीर हो जाएगी तो वहीं विराट का कहीं अता-पता नहीं लगेगा।
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की चव्हाण निवास में सभी विराट को ढूंढ रहे होते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्सीडेंट में सर पर चोट लगने की वजह से सत्या की जान खतरे में पड़ जाती है।
सत्या की हालत देख अंबा और अधिकारी परिवार के सभी सदस्य रोने लग जाते हैं। इसी के साथ सई विराट को ढूंढने निकल जाती है, लेकिन तभी उसे कार के पास विराट का फोन मिलता है।
आगे डॉक्टर सई को बताते हैं की उनके सर पर फ्रैक्चर हो गया है और ये चोट तभी लगती है जब कोई सर पर जोरदार हथियार से मारे। डॉक्टर की बात सुनकर अंबा विराट को सत्या के हालत का जिम्मेदार ठहराएगी।
नील भट्ट स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सई विराट को नशे की हालत में देखती है।
सई उसे घर के अंदर लेकर जाती है और उसका खयाल रख रही होती हैं तभी वहां अंबा आ जाती है।
अंबा सई से कहती है कि अपने पहले पति को देख तू सत्या को भूल गई है। जिस इंसान ने मेरे बेटे का ये हाल किया है उसे तूने मेरे घर में शरण दी। इसी दौरान पुलिस विराट को अरेस्ट करने आती है।
आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अंबा विराट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है। इसी के साथ जहां एक तरफ सत्या को होश आने पर कुछ याद नहीं होता है।
वहीं दूसरी तरफ विराट जेल में बंद होता है। सीरियल में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खतम नहीं होगा सई विराट को जेल से बाहर निकालने के लिए सबूत इकठ्ठा करेगी।