आजकल सोशल मीडिया पर "Ghibli स्टाइल" इमेजेस का ट्रेंड तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें लोग अपनी पर्सनल फोटो को स्टूडियो घिबली के एनिमेशन स्टाइल में बदल रहे हैं.
यह ट्रेंड मजेदार लगता है, लेकिन इसके साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा हुआ है, जिसे नज़रअंदाज़ करना महंगा साबित हो सकता है.
एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि इस ट्रेंड के दौरान आपकी तस्वीरें और पर्सनल डिटेल्स चोरी हो सकती है.
जब आप अपनी फोटो किसी AI टूल या ऐप में अपलोड कर उसे Ghibli स्टाइल में बदलवाते हैं, तो कई ऐप्स और टूल्स बिना आपकी इजाजत के आपके डेटा को कलेक्ट कर सकते हैं.
जब लोग अपनी तस्वीरें अपलोड करते हैं, तो फेशियल डेटा भी अनजाने में AI के साथ शेयर कर रहे होते हैं.
इससे OpenAI और दूसरे AI मॉडल्स को यूजर्स के फेशियल डेटा का एक्सेस मिल सकता है. इसका इस्तेमाल आगे गलत तरीके से किया जा सकता है.
इस तरह की जानकारी टार्गेटेड विज्ञापनों, पर्सनल डेटा प्रोफाइलिंग, और यहां तक कि डीपफेक वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल हो सकती है.
Ghibli स्टाइल इमेज बनाना चाहते हैं, तो विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें.
कई फर्जी वेबसाइट्स Ghibli स्टाइल इमेज बनाने का दावा करती हैं. ऐसी वेबसाइट्स से आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है.