हिंदु धर्म में गाय को मां कहा जाता है. इतना ही नहीं रोज गाय को रोटी खिलाने की परम्परा है.
माना जाता है कि अगर आप हर दिन गाय को रोटी खिलाते हैं तो भगवान की कृपा प्राप्त होती है.
कहा जाता है घर में बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाना चाहिए.
वास्तु के अनुसार, पहली रोटी गाय को खिलाने का अर्थ होता है सभी देवी देवताओं को भोग लगाना.
घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाने से कुंडली में शनि या राहु-केतु जैसे ग्रहों का दोषों का अशुभ प्रभाव कम होता है.
पहली रोटी गाय को खिलाने से घर के लड़ाई-झगड़े और कलह खत्म हो जाते हैं.
पहली रोटी गाय को खिलाने से घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है.
रोज गाय को पहली रोटी खिलाने से घर में सुख शांति का वास होता है.