गर्मियों में पसीना आना आम बात है, लेकिन कई बार यह परेशानी बन जाता है. ज्यादा पसीना त्वचा पर खुजली और एलर्जी का कारण बन सकता है.
पसीना शरीर को ठंडा रखने का प्राकृतिक तरीका है. लेकिन इसकी अधिकता स्किन इंफेक्शन को बढ़ावा दे सकती है.
पसीने के साथ बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं. इससे त्वचा पर लाल चकत्ते और रैशेज हो सकते हैं.
इस समस्या से बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार नहाना जरूरी है. पसीना आने पर त्वचा को साफ और सूखा रखना भी अहम है.
गर्मियों में हमेशा सूती और ढीले कपड़े पहनना बेहतर रहता है। ये कपड़े पसीना सोखते हैं, और त्वचा को सांस लेने देते हैं.
शरीर को अंदर से ठंडा रखना भी उतना ही जरूरी है. इसके लिए खूब पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें.
नारियल पानी, छाछ, तरबूज और खीरा शरीर को ठंडक देते हैं. ये चीजें पसीने की समस्या को काफी हद तक कम करती हैं.
तली-भुनी और मसालेदार चीजें शरीर का तापमान बढ़ाती हैं. इनसे दूरी बनाकर आप ज्यादा पसीने से बच सकते हैं.
नीम का पानी, एलोवेरा और चंदन त्वचा को ठंडक देते हैं. इन घरेलू उपायों से आप स्किन को स्वस्थ और एलर्जी से दूर रख सकते हैं.