गर्मी में इस बात का ख्याल रखें कि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो। थोड़े-थोड़े अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। नारियल पानी-नींबू पानी लें।
गर्मियों में तरबूज-खरबूज जैसे सीज़नल फल लें। इससे ठंडक, पानी और पोषक तत्व मिलेंगे।
गर्मी में बासा खाना बिल्कुल न खाएं। घर का बना ताजा खाना खाएं। गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है।
फलों को काट कर तुरंत खाएं। फ्रिज में स्टोर न करें।
गर्मी में एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना ना खाएं बल्कि खाने के छोटे पोर्शन, थोड़े-थोड़े अंतराल पर लें।
गर्मी में बाहर का बना कुछ भी खाना अवाॅइड करें। क्योंकि इससे डायरिया, पीलिया, टाइफाइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्मी में पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए आप छाछ या दही लें। इससे कूलिंग इफेक्ट भी होगा।
गर्मी में प्रेगनेंसी के दौरान काॅटन के लूज़ कपड़े पहनें।
गर्मी में सुबह के समय या फिर सूरज ढलने के बाद ही बाहर जाएं। सुबह जाएं तो दुपट्टे या कैप से सिर ढंक कर रखें। घर का बना खाने का सामान साथ रखें। पानी पीती रहें