खिचड़ी पेट के लिए हल्की होती है। खिचड़ी के सेवन से कब्ज, अपच, गैस, लूज़ मोशन, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
पानी से भरपूर खिचड़ी के सेवन से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। खिचड़ी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है।
खिचड़ी फाइबर से भरपूर होती है वहीं इसमें फैट और कैलोरी कम होते हैं जबकि प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए यह वेट लॉस में मददगार है।
खिचड़ी का सेवन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है। खिचड़ी में मौजूद फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं।
खिचड़ी आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करती है।
खिचड़ी खाने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। यह त्रिदोषों को संतुलित करती है जिससे आप स्वस्थ रहते हैं।
खिचड़ी के सेवन से सूजन कम होती है और आपको दर्दों से राहत मिलती है।
खिचड़ी के सेवन से शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट व फाइबर मिलते हैं। जिससे आपको ताकत और एनर्जी मिलती है।
खिचड़ी एक ग्लूटेन फ्री भोजन है इसलिए यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें गेहूं के आटे की रोटी से परेशानी होती है।
खिचड़ी के अमीनो एसिड सेरेटोनिन हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं। इससे आप खुद को शांत और तनाव रहित महसूस करते हैं और आपको बढ़िया नींद आती है।