23 जनवरी यानी आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है.
आज कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं जिनमे से एक है गजकेसरी राजयोग.
मीन राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जहाँ पहले से चतुर्थ (केंद्र) में विराजमान देवगुरु बृहस्पति से संयोग कर शक्तिशाली गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे.
गजकेसरी योग बहुत ही शुभ, फलदायी और विशेष लाभ देने वाला माना जाता है.
गजकेसरी राजयोग से तीन राशियों को लाभ होगा, उन्हें सरस्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा.
गजकेसरी राजयोग से वृषभ राशि के जातकों आर्थिक लाभ, अधूरे काम पुरे होंगे, करियर में आगे बढ़ने के अवसर, पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी.
मिथुन राशि वालों को नौकरी में नई जिम्मेदारी, व्यापार में लाभ, पढ़ाई, प्रशासन या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.
कुंभ राशि वालों आय के नए साधन प्राप्त होंगे, धन बचत की प्लानिंग करेंगे, पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा.