क्या आप जानते हैं कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी अपनी बाइक को शानदार कंडीशन में रख सकते हैं? वो भी घर बैठे! तो आइए जानते है कुछ आसान टिप्स और ट्रिक बारें में विस्तार से...

इंजन ऑयल बाइक के इंजन की जान है। इसे समय-समय पर चेक करना और जरूरत पड़ने पर बदलना बेहद जरूरी है। सही ऑयल का उपयोग करने से बाइक की परफॉर्मेंस और बढ़ेगी।
एयर फिल्टर को साफ रखना जरूरी है क्योंकि यह इंजन तक साफ हवा पहुंचाता है। अगर फिल्टर गंदा हो जाए तो बाइक का इंजन ठीक से काम नहीं करेगा। इसे घर पर आसानी से साफ कर सकते हैं।
बाइक की चेन पर गंदगी जमा होने से उसकी लाइफ कम हो सकती है। समय-समय पर चेन की सफाई और लुब्रिकेशन करना जरूरी है। इसके लिए आपको सिर्फ एक ब्रश और लुब्रिकेंट चाहिए।
टायर प्रेशर सही होना चाहिए ताकि बाइक की माइलेज और टायर की लाइफ अच्छी रहे। टायर प्रेशर चेक करने के लिए आप नजदीकी पेट्रोल पंप पर मुफ्त में यह काम कर सकते हैं।
ब्रेक्स की नियमित जांच करना जरूरी है। अगर ब्रेक्स के पैड्स घिस गए हों, तो उन्हें तुरंत बदलना चाहिए। यह काम आप खुद भी कर सकते हैं, बस बेसिक टूल्स की जरूरत होगी।
बाइक की बैटरी की देखभाल भी जरूरी है। बैटरी टर्मिनल्स को साफ रखें और अगर पानी की कमी हो रही हो तो उसमें डिस्टिल्ड वॉटर डालें। इससे बैटरी की लाइफ लंबी होगी।
बाइक की बॉडी को नियमित रूप से साफ रखें। धूल और मिट्टी जमने से पेंट खराब हो सकता है। बाइक को समय-समय पर पोंछने से उसकी चमक बनी रहती है और वह नई जैसी दिखती है।
अगर बाइक पर स्क्रैच आ गए हों तो आप खुद ही पॉलिश का उपयोग करके उन्हें ठीक कर सकते हैं। इससे बाइक का लुक बेहतर रहेगा और आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।
समय-समय पर अपनी बाइक को पूरी तरह से चेक करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी पार्ट्स सही से काम कर रहे हों। छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें, समय पर सुधार करना फायदेमंद होता है।
बाइक की सर्विसिंग में ध्यान देने से न केवल बाइक की लाइफ बढ़ती है, बल्कि आपकी जेब पर भी कम बोझ पड़ता है। थोड़ी सी देखभाल से आप बड़ी मरम्मत से बच सकते हैं।
बाइक की बेसिक सर्विसिंग घर पर करना आसान है। बस आपको कुछ तकनीकों का पता होना चाहिए। इससे न सिर्फ बाइक हमेशा अच्छी चलेगी बल्कि आपको बार-बार मैकेनिक के पास भी नहीं जाना पड़ेगा।