पंपकिन सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी 12 और एंटी एक्सीडेंट्स होते हैं जो याददाश्त, फोकस और सतर्कता को बढ़ाते हैं। साथ ही भरपूर मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और आयरन भी पाया जाता है। ये सभी तत्व मस्तिष्क की कार्य क्षमता बढ़ाते हैं।

विटामिन सी भी ब्रेन पावर इंप्रूव करने के लिए जरूरी है। यह बढ़ती उम्र में होने वाले मेमोरी लॉस को कम करता है। साथ ही डिप्रेशन, एंग्ज़ाइटी ,अल्जाइमर जैसे रोगो से आपको बचाता है। इसके लिए आप खट्टे फल ले सकते हैं।
विटामिन K से भरपूर ब्रोकली मेमोरी को शार्प करने में मदद करती है।
आप रोजाना हल्दी का पानी पी सकते हैं। ये नए ब्रेन सेल्स की ग्रोथ में मदद करती है।
अखरोट-बादाम जैसे नट्स में कई पोषक तत्व होते हैं जिनमें हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी हैं। ये अल्जाइमर और डिमेंशिया से भी बचाव करते है।
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स, कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं जो दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस से होने वाली क्षति को कम करते हैं।
अंडा मैमोरी बूस्ट करने में हेल्प करता है। इसमें प्रोटीन,गुड फैट्स के साथ विटामिन बी6, बी12, फोलेट और कोलीन भी होता हैं। इसके सेवन से यादाश्त को तेज करने में मदद मिलती है।
फैटी फिश जैसे सैल्मन, ट्यूना,सार्डिन में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद हैं और मैमोरी बढ़ाती हैं।
Explore