अंडा प्रोटीन, आवश्यक अमीनो एसिड, और विटामिन से भरपुर होता है.
सभी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
लेकिन लिवर के मरीजों में हेमशा कन्फ्यूजन होता है कि अंडा खाना चाहिए या नहीं?
बता दें, लिवर के मरीज अंडा खा सकते हैं.
पर लिवर के मरीजों को अंडा खाते समय कुछ सावधानी बरतनी जरुरी है.
अंडे का सफेद भाग खाना सुरक्षित और फायदेमंद है इसमें हाई-क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो लिवर हेल्थ के लिए अच्छा है.
अंडे का पीला भाग सीमित मात्रा या फिर न खाएं, इसमें मौजूद फैट और कोलेस्ट्रॉल लिवर पर दबाव डाल सकते हैं.
अंडे का पीला भाग खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं.