फिटकिरी फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और तवे पर गर्म करें। पहले यह पिघलेगा, फिर सॉलिड होने लगेगा ।

इसके बाद इसे खल-बट्टे में पीसकर पाउडर बना लें। इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।
अब एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। जो कि इस फेस मास्क का बेस बनेगा। बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है, एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करता है। डैड सेल्स को रिमूव भी करता है।
अब इसमें आधा चम्मच मुलेठी पाउडर एड करें। यह स्किन काॅप्लेक्शन को बेहतर करती है और स्किन प्राॅब्लम्स को दूर करती है।
अब इसमें दो से तीन चुटकी हल्दी मिलाएं। हल्दी में एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दाग-धब्बे, मुहांसे आदि को कम करते हैं और स्किन को चमकदार बनाते हैं।
अब डालिए इस फेस मास्क को जादुई बनाने के लिए दो चुटकी फिटकिरी जो आपको वो निखार देगी, जिसके आप ख्वाहिशमंद है।
अब आखिर में इसका मास्क बनाने के लिए इसमें ज़रूरत के अनुसार गुलाब जल डालें और सभी चीज़ों को अच्छे से मिला कर मास्क बनाएं। इस मास्क को आप शुरूआत में रोज़ लगा सकते हैं। बाद में एक दिन छोड़कर एक दिन। कम से कम तीन हफ्ते तक इसे ज़रूर लगाएं।