फिटकरी को आज भी सबसे अच्छी एंटीसेप्टिक माना जाता है जिसका प्रयोग हमारे यहां प्राचीन काल से ही किया जा रहा है।

फिटकरी का सीमित मात्रा में प्रयोग आपको अनेक समस्याओं से राहत देगा। जानते हैं इसके फायदे...।
अगर आपके शरीर से दुर्गंध आती है तो आप नहाने के पानी में आधा ग्राम फिटकरी पाउडर डालें और घुलने दें।इस पानी से नहाने से आपके शरीर की दुर्गंध चली जाएगी।
चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं तो थोड़े से पानी में चुटकी भर फिटकरी का पाउडर घोल लें और इससे चेहरे पर लगाएं। इसे ज्यादा देर लगाकर न रखें। धो दें।
पानी में फिटकरी डालकर कुल्ला करने से मुंह से संबंधित समस्याएं जैसे मसूड़ों से खून आना, दांतों की जड़ों का कमजोर होना आदि से राहत मिलती है।
जिन महिलाओं को यूटीआई की समस्या है वे आधा ग्राम फिटकरी के पानी से अपने प्राइवेट पार्ट को धोएं इससे उन्हें बहुत लाभ होगा।
फिटकरी को तवे पर भून लें और उसका पाउडर बनाकर रखें। इसकी 2 ग्राम मात्रा को पानी के साथ सेवन करने पर लंबे समय तक चलने वाले पीरियड या पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग होना जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
खूनी बवासीर होने पर भी फिटकरी के इस पानी को पीने से फायदा मिलेगा
एक से दो चुटकी फिटकरी पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर लेने से कफ से राहत मिलती है।
महिलाओं में व्हाइट डिसचार्ज की समस्या होने पर आप फिटकरी से वेजाइनल वॉश घर पर तैयार कर सकती हैं।
इसके लिए दो चुटकी फिटकरी को पानी के साथ उबाल लें और इसे ठंडा कर वेजाइना को धोएं।
दो चुटकी फिटकरी पाउडर को शहद में मिलाकर मुंह के छालों पर लगाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं।