कौन कौन सी पार्टी और कहां-कहां से लड़ रहे फिल्मी स्टार, देखिए...
कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार लोकसभा इलेक्शन लड़ने जा रही हैं। कंगना रनौत अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं।
गोविंदा
बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने एक बार फिर से राजनीति में एंट्री ली है। गोविंदा लोकसभा चुनाव 2024 शिवसेना की तरफ से मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से लड़ेंगे।
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी मथुरा से लोकसभा चुनाव 2024 में उतरेंगी।
अरुण गोविल
अरुण गोविल को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट दिया है। एक्टर मेरठ से चुनाव लड़ने वाले हैं।
रवि किशन
एक्टर रवि किशन लोकसभा चुनाव गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से लड़ने वाले हैं।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे। मनोज तिवारी साल 2014 से इस सीट को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा त्रिणमूल कांग्रेस की टिकट पर आसनसोल, वेस्ट बंगाल से चुनाव लड़ेंगे।
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहूआ को फिर से आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया।
पवन सिंह
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में राजनीति में एंट्री की। उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था। लेकिन एक्टर ने वह से चुनाव लड़ने से इकार कर दिया।