प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, बर्गर, पिज़्ज़ा जैसी चीजों से तुरंत दूरी बना लें। ये प्रेगनेंसी में बाधक हैं। इनसे स्पर्म और ऐग दोनों की क्वालिटी खराब होती है।

साॅफ्ट ड्रिंक्स, सोडा लेना तुरंत बंद कर दें। इनमें एस्पार्टेम,आर्टिफिशियल शुगर जैसी चीज़ें होती हैं जिससे फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।
सोयाबीन और उससे बनी चीजों से परहेज करें। सोयाबीन महिलाओं में अंडा बनने में देरी करता है और पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को पुअर करता है।
अल्कोहल के सेवन से पति-पत्नी दोनों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।
डिब्बा बंद प्रोसेस्ड मीट का सेवन भी कपल ना करें। इनमें सोडियम नाइट्राइट होता है जो स्पर्म की क्वालिटी को खराब करता है और फर्टिलिटी पर बुरा असर डालता है।
लो फैट मिल्क का सेवन न करें। यह भी फर्टिलिटी रेट को कमज़ोर करता है। लो फैट की जगह फुल फैट मिल्क लेना चाहिए।
बेक्ड आइटम्स , ब्रेड, पास्ता, मैदे से बनी हुई चीज़ें ना लें। ये हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ती हैं और ऐग्स बनने में बाधक हैं।
ट्यूना, मैकेरल जैसी फिश बिल्कुल ना लें। इनमें मर्करी होता है जो स्पर्म और ऐग दोनों के लिए खतरनाक हैं और इनका फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।
कैफीन से भरपूर काफी का सेवन भी फर्टिलिटी में बाधक है। हद से हद दो कप काॅफी पिएं।
भुजिया, सेव, मिक्सचर जैसी चीजों और डीप फ्राइड आइटम्स भी स्पर्म और ऐग दोनों की क्वालिटी को खराब करते हैं