लैवेंडर एसेंशियल ऑइल झुर्रियां कम करने में एक्सपर्ट है। यह स्किन में कसाव लाता है और उसे मॉइश्चराइज़ करता है। डल लुकिंग चेहरे के लिए ये बेस्ट है।
सेंडलवुड एसेंशियल ऑइल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह झुर्रियों के साथ दाग-धब्बों और रूखी स्किन से भी छुटकारा दिलाता है। विंटर के लिए बेस्ट है।
लेडीज़ का फेवरेट विटामिन ई एसेंशियल ऑइल भी कुछ है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह फ्री रेडिकल्स से स्किन पर आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में मदद करता है ।
कैरेट सीड एसेंशियल ऑइल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन होता है जो साॅफ्ट, फ्रैश स्किन पाने के लिए बेहतरीन है।इसे डायरेक्ट यूज न करें। नारियल तेल या किसी और ऑइल में मिलाकर यूज़ करें।
रोज़हिप एसेंशियल ऑइल में फैटी एसिड होता है जो स्किन को मॉइश्चराइज करता है और इसमें एंटी एजिंग इफेक्ट भी भरपूर होते हैं।
आप जोजोबा एसेंशियल ऑइल यूज़ कर सकती हैं। यह ड्राई स्किन के लिए बेहतरीन है और कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है जो बढ़ती उम्र में चेहरे से गायब होने लगता है।
ग्रेप सीड ऑयल विटामिन-ई,सी और बीटा कैरोटीन का बहुत अच्छा सोर्स होता है। इसमें फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह झुर्रियों की समस्या कम करता है, त्वचा को पोषण देता है और हील करता है।
रोजमेरी एसेंशियल ऑइल झुर्रियों को दूर करने का बेहतरीन विकल्प है। यह ब्लड सर्कुलेशन का बढ़ाता है और झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है।
लेमन एसेंशियल ऑइल विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है और एजिंग इफेक्ट को कम करता है। इसे आप विटामिन-ई ऑइल या बादाम ऑइल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं तो जल्दी फायदा होगा।