डायसन ने भारत में नया हेडफोन Dyson OnTrac लॉन्च किया है। यह हेडफोन प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। लॉन्च इवेंट में मशहूर रैपर बादशाह भी मौजूद थे।

इस हेडफोन की कीमत 44,900 रुपये रखी गई है। इसे आप Dyson.in वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन 55 घंटे तक का बैटरी बैकअप देगा।
Dyson OnTrac में ANC (एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन) फीचर दिया गया है। ANC की मदद से यह हेडफोन 40dB तक बाहरी शोर को खत्म कर सकता है, जिससे आपको बेहतर ऑडियो अनुभव मिलेगा।
ANC को ऑन या ऑफ करना बहुत आसान है। यूजर्स को बस हेडफोन के इयरकप पर दो बार टैप करना होता है। यह हेडफोन में लगे माइक्रोफोन की मदद से काम करता है।
इस हेडफोन में स्मार्ट सेंसर लगे हैं। जब आप इसे कानों से हटाते हैं, तो म्यूजिक अपने आप पॉज हो जाता है। जब आप इसे दोबारा पहनते हैं, तो म्यूजिक फिर से शुरू हो जाता है।
Dyson OnTrac में एक जॉयस्टिक फीचर भी है। इस जॉयस्टिक से आप म्यूजिक को प्ले, पॉज, फॉरवर्ड और रिवाइंड कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
इस हेडफोन में दमदार बेस दिया गया है, जो म्यूजिक सुनने के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। हाई वॉल्यूम पर भी साउंड क्वालिटी बहुत ही साफ और स्पष्ट रहती है।
Dyson OnTrac एक खास ऐप के साथ आता है। यह ऐप हेडफोन के अंदर और बाहर के साउंड को ट्रैक करता है और जरूरत पड़ने पर आपको अलर्ट भी भेजता है।
यूजर्स को ANC के साथ 55 घंटे की बैटरी लाइफ का अनुभव मिलेगा। इसमें दो हाई कैपिसिटी लीथियम-ऑयन बैटरियां दी गई हैं, जो दोनों तरफ बैलेंस बनाए रखती हैं।
हेडफोन के इयरकप्स अल्ट्रा-सॉफ्ट माइक्रोफाइबर और फॉम से बने हुए हैं, जो कानों को आरामदायक अनुभव देते हैं। यह लंबे समय तक म्यूजिक सुनने के लिए उपयुक्त है।
Dyson OnTrac के एम्बेसडर बादशाह ने इसे प्रमोट किया। इवेंट के दौरान एक खास OTT शो "Ontrac to Stardom" का ट्रेलर भी दिखाया गया, जो इस हेडफोन से जुड़ा है।
Dyson OnTrac हेडफोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो प्रीमियम साउंड क्वालिटी और लॉन्ग बैटरी लाइफ चाहते हैं। इसकी कीमत और फीचर्स इसे बाजार में खास बनाते हैं।