इजराइल और ईरान के बीच पिछले काफी वक्त से जंग छिड़ी हुई है. लगातार वहां बम ब्लास्ट हो रहा है. इस धमाकों के बीच फिल्मी सितारें दुबई में फंसे थे. जिनमें से एक बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अपनी 14 साल की बेटी के साथ वहां फंसी हुई थी.
जानकारी के मुताबिक, यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोई नहीं लारा दत्ता है. जो अपनी बेटी सायरा दत्ता के साथ वहां फंस गई थी. लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ सुरक्षित भारत लौट आई है.
इतना ही नहीं वहां मुंबई लौटने के बाद एक इमोशनल वीडियो साझा की है. जिसमें एक्ट्रेस लारा दत्ता रोते हुए. अपनी चिंता जाहिर करते नजर आ रही है.
इस वीडियो में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कहा- मैं अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में हूं, मेरा घर पिछले 3 साल से दुबई रहा है. मैं बहुत ज्यादा टाइम यही बिताती हूं. मैं यहां तब से हूं जब से इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू हुई.
लारा ने आगे कहां-मैं ब्रांड शट के लिए दुबई में हूं, तभी मैंने शूटिंग स्टूडियो के ऊपर बम ब्लास्ट और मिसाइल की आवाज सुनी, तभी हम सब डर से स्टूडियो से वह भाग गए. मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखी.
लारा ने बोला- पिछले कुछ समय से टेंशन से भरे रहे है, और मेरे पति महेश काम से बाहर है. हम बहुत ज्यादा नर्वस और ये सब डरावना लग रहा है. बम धमाके हो रहे है. जेट्स ऊपर से उड़ रहे है. हम सुरक्षित जगह पर रहते है लेकिन धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलने लगते है. जिसके कारण डर लगता है.
वीडियो में लारा ने आगे कहा- UAE के सरकार इस जंग के बीच अच्छा काम कार रही है, वो सभी को अच्छी तरीके से संभाल रही है. जो लोग बाहर न जाने के ऑप्शन पर भी देश चला रहे हैं, वही एक्ट्रेस लारा इसे सम्मान की बात भी कही है.
वही इस वीडियो में एक्ट्रेस लारा दत्ता बहुत इमोशनल नजर आ रही है. वही उन्होंने आगे कहा कि वो भारत लौटने की कोशिश कर रही है. लारा की इस पोस्ट पर कई सितारे भी रिएक्शन दे रहे है.
इस वीडियो में एक्टर सुधांशू पांडे ने लिखा- लारा दत्ता मेरी प्रिय, आप वहां फंसी है. सब सही हो जाएगा. और सतर्क रहे. ये भी सब जल्द खत्म होगा.
आपको बता दें कि दुबई धमाकों में सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी फंस गई थी. सोनल ने PM मोदी से मदद मांगी थीं. लेकिन अब वो भारत लौट आई है. इस मामले में अब एक्टर सोनू सूद भी मदद करने के लिए आगे आए है.