गर्मियों में होंठ फट रहे हैं तो खूब सारा पानी पियें ताकि होठ हाइड्रेट रहे.

होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए रेगुलर एसपीएफ युक्त मॉइस्चराइजिंग लिप बाम लगाएं.
गुलाब जल में ग्लिसरीन मिक्स करके होंठों पर लगाने से ड्राई और फटे लिप्स की समस्या से राहत मिल सकती है.
फटे होठों से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.
होंठों पर नारियल तेल लगाएं. नारियल तेल लगाने से फटे होंठो की समस्या दूर होती है.
फटे होंठों पर घी लगाने से होंठ जल्दी सूखते नहीं है और गुलाबी भी होने लगते हैं.
गर्मियों में खीरे का सेवन करें. खीरा होंठों को सूखने से बचाता है और मुलायम भी बनाता है.
दूध की मलाई से होंठों की मसाज करें फटे होंठों की परेशानी दूर होगी.
होठों पर बादाम तेल लगाएं. बादाम तेल होठों को मॉइस्चराइज, होठों की सनबर्न दूर करता है, साथ ही चमक लाता है.
होठों को नमीयुक्त और गर्मी से बचाने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.