जिद्दी बैली फैट से छुटकारा दिलायेगा ये खास ड्रिंक, डायटीशियन ने बताया...
पेट की चर्बी कफ दोष के बढ़ने और पित्त दोष के कम होने यानि इनके असंतुलन से बढ़ती है। इन दो दोषों को बैलेंस करने और ज़िद्दी बैली फैट से छुटकारे के लिए एक खास ड्रिंक है जो आपकी बहुत हेल्प करेगा।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक पैन में एक चम्मच बारीक कटी अदरख लें। अदरख का खास गुण है कि यह कफ दोष को बैलेंस करती है।
साथ ही एक चम्मच धनिया के बीज लें। इसमें कूलिंग प्रापर्टीज़ होती हैं और यह पित्त और कफ दोनों को बैलेंस करती है।
अब इसमें एक टी स्पून अजवाइन डालें। यह पित्त को बैलेंस करती है और म्यूकस को तोड़ती है।
साथ ही डालें दो हरी इलायची। यह बाॅडी को आराम देती है और पित्त को बैलेंस करती है।
अब इसमें एक गिलास पानी एड करें। और उबालने के लिए गैस पर चढ़ाएं।
जब आपका पेय उबलकर आधा रह जाए तो इसे छान लें और इसमें आधे नींबू का रस निचोड़ें। नींबू कफ को कम करता है और लिवर को भी डिटाॅक्स करता है।
अब आपका ड्रिंक तैयार है। इसे सुबह खाली पेट सिप ले-लेकर पिएं। डायटीशियन मनप्रीत अपने वीडियो में बताती हैं कि यह ड्रिंक बैली फैट कम करने में बेहद कारगर है।