Dreame X40 Ultra एक साल की वारंटी के साथ आता है, जिससे आपको प्रोडक्ट की लंबी उम्र और भरोसेमंद सेवा का भरोसा मिलता है।

आप इस प्रोडक्ट को ऐमेजॉन के अलावा Dreame की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। यह एक शानदार सफाई समाधान है।
Dreame X40 Ultra आपके घर की सफाई को आसान और स्मार्ट बनाता है। यह एक मॉडर्न और उपयोगी रोबोट वैक्यूम है, जो आपकी दिनचर्या यानी डेली रूटीन को हल्का करेगा।
Dreame (ड्रीमे) टेक्नोलॉजी ने अपना नया प्रोडक्ट Dreame X40 Ultra रोबोट वैक्यूम भारत में लॉन्च किया है। यह एक एडवांस प्रोडक्ट है, जो आपके घर की सफाई को आसान बना देगा।
Dreame X40 Ultra में खास टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह दीवारों के कोनों और फर्नीचर के नीचे की सफाई भी आसानी से कर सकता है।
इसमें मोपएक्सटेंड रोबोस्विंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे मॉप 4cm तक एक्सटेंड हो सकता है और कठिन जगहों की सफाई भी आसानी से कर सकता है।
Dreame X40 Ultra में साइड रीच टेक्नोलॉजी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी उन जगहों पर पहुंच सकती है, जहां अन्य रोबोट वैक्यूम नहीं पहुंच पाते हैं।
इसके ब्रश 10mm तक उठ सकते हैं, जिससे यह सूखी और गीली गंदगी को अलग-अलग साफ करता है। यह कार्पेट की सफाई के लिए भी बहुत अच्छा है।
इसमें लगे RGB कैमरा और 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट टेक्नोलॉजी की मदद से यह फर्श पर मौजूद चीजों को आसानी से पहचान सकता है।
Dreame X40 Ultra में कई अलग-अलग मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह आपकी सफाई को और ज्यादा स्मार्ट बनाता है।
कंपनी ने Dreame X40 Ultra की कीमत 1,29,900 रुपये रखी है, लेकिन फेस्टिव सीजन सेल में इसे आप 99,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इसकी सेल 26 सितंबर 2024 से ऐमेजॉन पर शुरू होगी। नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 27 सितंबर 2024 से शुरू होगी।