बॉलीवुड में प्री दिवाली पार्टी शुरू हो चुकी हैं.

मनीष मल्होत्रा ने बीते दिन अपने घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने ट्रेडिशनल लुक में शिरकत की.
इस दौरान दिशा पटानी अपने ग्लैम लुक से महफिल में चार चांद लगाती हुई नजर आई.
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दिशा पटानी बिल्कुल पटाखा बन कर पहुंचीं थीं.
दिशा पटानी ने यूनिक स्टाइल में गोल्डन साड़ी पहनी थी और वे काफी ग्लैमरस लग रही थीं.
गोल्डन साड़ी के साथ क्लीवेज-बेरिंग गोल्डन ब्रैलेट टीमअप किया किया था.
साड़ी लुक के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल किया हुआ था और मिनिमम ज्वेलरी पहनी थी.
दिशा ने अपने साड़ी लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप किया था.
दिशा का आउटफिट ट्रेडिशनल साड़ी के साथ मॉर्डन ट्विस्ट था जिसके चलते वह पूरी महफिल लूटती हुई नजर आईं.