सिंगर राहुल वैद्य और टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा परमार ने हाल ही में अपने पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज फैंस के बीच शेयर की है। बता दें कि कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दिशा और राहुल की शादी साल 2021 में हुई थी। अब इस कपल के माता-पिता बनने वालें अनाउंमेंट के बाद बॉलीवुड और टीवी सहित तमाम फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। देखें तस्वीरें...
एक्ट्रेस दिशा परमार और राहुल वैद्य अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।
राहुल और दिशा के इस पोस्ट को देखकर तमाम सेलिब्रिटीज और फैंस ने उन्हें लाइक्स और कॉमेंट् के जरिए बधाईयां दी हैं।
हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने सोनोग्राफी की रिपोर्ट शेयर की है।
कपल ने अपनी इस पहली तस्वीर में ब्लैक कलर का बोर्ड हाथ में पकड़ा हुआ है और इस पर मम्मी और डैडी लिखा है।
बताते चले कि दिशा परमार और राहुल वैद्य ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है- 'मम्मी-पापा और बेबी की तरह से हैलो।'
कपल की इन तस्वीरों को पोस्ट करते हैं ही फैंस के साथ उनके करीबी दोस्त जस्मीन भसीन, वरुण सूद, अनीता हसनंदानी,अली गोनी, मौनी रॉय सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दी हैं।
राहुल वैद्य ने बिग बॉस सिजन 14 से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी, इस सीजन के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था, जहां शो से बाहर निकलने के बाद ही कपल ने शादी कर ली थी।