विटामिन सी:- डार्क सर्कल्स दूर करने के लिये विटामिन सी से भरपूर चीजें लें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर विटामिन सी आंखों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन और कोलेजन को बढ़ाता है और काले घेरे घटाता है।
क्या लें:- विटामिन सी के लिए आप खट्टे फल, स्ट्राॅबेरीज़, टमाटर आदि लें।
लाइकोपीन:- लाइकोपीन वाली चीजें खाएं। ये ब्लड वैसल्स को प्रोटेक्ट करता है और आंखों की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। यह सन डैमेज से पतली अंडर आई स्किन को बचाता है।
क्या लें:- टमाटर, अमरूद, तरबूज जैसी चीज़ों में भरपूर लाइकोपीन होता है।
आयरन:- आयरन डिफिशिएंसी भी आंखों के नीचे काले घेरे के लिए जिम्मेदार है। दरअसल आयरन आंखों की तरफ ऑक्सिजनेटेड ब्लड की सप्लाई को बेहतर करता है।
क्या लें:- पालक, बींस और दालों में भरपूर आयरन होता है। साथ ही नाॅनवेजिटेरियंस रेड मीट, लिवर आदि का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन ई:- विटामिन ई से भरपूर चीजें आपकी आंखों के नीचे ब्लड वेसल्स को फैलाती हैं जिससे नीली धारियां जो इकट्ठी होकर डार्क सर्कल्स बनाती हैं, वे भी कम दिखती हैं।
क्या लें:- विटामिन ई के लिए आप ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज,पालक, सनफ्लावर व ओलिव ऑयल आदि ले सकते हैं।
विटामिन K:- एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर विटामिन 'के' भी डार्क सर्कल्स को कम करता है।
क्या लें:- अनार, टमाटर, फूलगोभी, ब्रोकली आदि में भरपूर विटामिन के होता है।
NEXT
Explore