आप पहली बार माँ बनने जा रही हैं तो निस्संदेह बेहद खुश भी होंगी।अब आपको अपना और भी बेहतर तरीके से ख्याल रखना है।हम यहां बता रहे हैं कि प्रैगनेंसी के दौरान आपका खानपान कैसा होना चाहिए।
कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत हैं। कार्बोहाइड्रेट के लिए आप गेहूं के आटे की रोटी, चावल, दलिया, शकरकंद, ओट्स,रागी जैसी चीजें ले सकती हैं।
कैल्शियम शिशु की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए आवश्यक है। कैल्शियम के लिये आप दूध, पनीर, दही, चीज़, नट्स के अलावा संतरे, पालक, सोया उत्पाद, कीवी, स्ट्राबेरी और सैल्मन फिश भी ले सकती हैं।
गर्भवती के लिए फोलिक एसिड लेना बहुत ज़रूरी है। फोलिक एसिड के लिए आप गहरे रंग की पत्तेदार सब्जियां, मटर, दाल, ब्रोकोली, राजमा और अन्य फोर्टिफाइड अनाज का सेवन कर सकती हैं।
आयोडीन बढ़ते हुए शिशु के दिमाग के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।आप फोर्टिफाइड आयोडीन युक्त नमक के साथ अलावा दूध, दही, पनीर, ग्रीन बीन्स, प्याज, लहसुन और अंडा भी ले सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोटीन ऊतकों के विकास में योगदान देता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है। इसके लिए आप दालें, राजमा, अंडा, दूध, चीज़ पनीर, सोया, ओट्स, अच्छी तरह पका हुआ अंडा आदि ले सकती हैं।
शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है।आयरन की पूर्ति के लिए आप पालक, फलियां, दाल, छोले, राजमा, कद्दू के बीज, खुबानी, किशमिश आदि ले सकती हैं।
विटामिन सी आपको खट्टे फलों से मिलेगा। आप संतरे, अमरूद, नींबू, किवी आदि ले सकती हैं।
अनाज, दूध, अंडा, सैल्मन,सार्डिन आदि मछलियों से आपको विटामिन डी मिलेगा।
विटामिन बी12 शिशु के स्वस्थ मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए आवश्यक है।
फोर्टिफाइड अनाज, दूध, दही, पनीर, सोया उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, संतरे, केला, चुकंदर, अंडे, मछली से आपको यह मिलेगा।
विटामिन बी 6 के लिए आप फोर्टिफाइड अनाज, चना, सैल्मन मछली, आलू, स्टार्च वाली सब्जियां, आलूबुखारा, केला आदि ले सकती हैं।
अंडे, तैलीय मछली, दूध और फोर्टिफाइड अनाज जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ए से भरपूर होते हैं।