बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का फिल्म धुरंधर-2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर में एक्टर गोली चलते और खतरनाक अंदाज में दिखाई दे रहे है.
फिल्म धुरंधर-2 का यह ट्रेलर पूरे 3 मिनट 25 सेकेंड का है. जिसमें रणवीर, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल का डायलॉग बाजी के साथ दमदार एक्शन मोड पर बना है.
फिल्म निर्देशक आदित्य धर के द्वार बनी इस फिल्म धुरंधर का पार्ट-2 चार माह के बाद सिनेमाघरों पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है. लेकिन सिनेमाघरों ने में आने से 12 दिन पहले ही खून-खराबे और एक्शन भरा हुआ धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है.
इस ट्रेलर में एक शख्स, आर. माधवन से बोलता हुआ नजर आता है कि हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है, पड़ोस में ही रहते हैं हम, गूदेभर का जोर लगा लो, फिर भी जो बिगाड़ सकते हो... इस डायलॉग के बाद धमाकेदार ट्रेलर की शुरुआत होती है.
वही आगे दिखाया जाता है कि कैसे रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी का बादशाह बनकर रणवीर सिंह चुन-चुनकर अपने दुश्मनों को मौत के घाट उतारा रहा है.
फिल्म धुरंधर-2 के पहले पार्ट से ज्यादा पार्ट-2 में एक्शन से भरपूर देखने को मिलाने वाला है, इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स है जो बेहद खतरनाक है. इस फिल्म में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह की के बारे में दिखाया जाएगा.
फिल्म धुरंधर-2 में रहमान डकैत की बेटी का रोल करने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन का भी रोल धमाकेदार दिखाया गया है जिसमें हाथ में बंदूक लेकर और आँखों में बदला लेने का तड़प साफ नजर आ रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रहा जाएंगे.
बता दें कि फिल्म धुरंधर-2 आपको 19 मार्च 2026 में सिनेमाघरों पर देखने को मिलेगा, वही इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था. जो की बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसका कलेक्शन 1300 करोड़ से ज्यादा किया गया था.