बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के पार्ट एक ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है, वही अब इस फिल्म के पार्ट 2 का भी रिलीज डेट सामने आ गया है. वही पार्ट 2 के रिलीज होने से पहले ही करीब 42.71 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है.
बता दें कि पूरे देशभर में सभी भाषाओं में लगभग 12422 प्रीमियर शोज हाउसफुल हो गए है. अब बस कुछ ही घंटों का इंतजार है. यहां फिल्म शाम 5 बजे से पेड़-प्रीव्यू शो शुरू हो रहे है. और सुबह के 3 बजे तक चलने वाला है. ये फिल्म करीब 3 घंटे 49 मिनट का बताया जा रहा है.
अब ऐसे में रणवीर सिंह की धांसू फिल्म धुरंधर 2 को लेकर आपके मन में भी कई सवाल उठ रहे होंगे कि कहानी में ऐसा क्या होने वाला है. और आखिर यह भी सवाल सोच रहे होंगे कि धुरंधर पार्ट 1 के बाद धुरंधर पार्ट 2 न रखकर "द रिवेंज" क्यों रखा गया है. तो आइए जानते है कहानी के साथ नाम को लेकर...
इस फिल्म के डायरेक्‍टर आदित्‍य धर की यह सीक्‍वल फिल्‍म एक नहीं बल्कि 8 बदले की खूंखार कहानी है. यह बदला अजय सान्‍याल का है, यह बदला हमजा का है, यह बदला जसकीरत का है, बदला उजैर बलोच का है. बदला मेजर इकबाल का है.
धुरंधर 2 में पहला बदला: इस फिल्म के सीन में कंधार में विमान अपहरण के बाद आतंकी जहूर मिस्त्री कहता है, 'पड़ोस में रहता हूं, गूदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो' जहूर का किरदार एक्‍टर विवेक सिन्‍हा ने निभाया है. तो असल में 'धुरंधर 2' में यह 'बदला' IB चीफ अजय सान्याल का है.
धुरंधर 2 में दूसरा बदला: इस फिल्म में जसकीरत सिंह का, जिसके मात-पिता को नफरतियों ने बड़ी बेदर्दी से मारकर पेड़ से लटका दिया था. जसकीरत कैसे उन्हें हिंसक तरीके से मार-काट रहा है. जसकीरत पर सान्‍याल की नजर पड़ेगी, उसकी ट्रेनिंग शुरू होगी।
धुरंधर 2 में तीसरा बदला: इस फिल्म की सीन में उजैर बलोच का बदला दिखने वाला है. उसके भाई रहमान डकैत को ल्‍यारी में उसके दुश्‍मन अरशद पप्पू के आदमियों ने SP चौधरी असलम के साथ मिलकर मारा था. उजैर सारा जोर लगा देगा, अरशद पप्‍पू की गर्दन काटकर, उसको जूते से कुचलेगा।
धुरंधर 2 में चौथा बदला: इस फिल्म में ISI के मेजर इकबाल यानि अर्जुन रामपाल जो केंद्र के रोल में दिखने वाले है. उन्हें एक खबर मिलेगी जो असल में उजैर बलोच है, जिसने धोखा दिया था. मेजर को झूठी खबर दी जाती है कि रहमान का भाई उजैर बलोच ही 'हिंदुस्तानी काफ‍िर' है. जो भारत को हर मिशन की जानकारी देता है.
धुरंधर 2 में पांचवां बदला: इस फिल्म की कहानी में मेजर इकबाल की मौत 2011 में सीधे पांव उस तक चला आएगा, इतना ही नहीं बल्कि कसाब जैसों आतंकियों के लिए उसने ट्रेनिंग ग्राउंड बना गया है. हमज़ा अली माजरी इस ट्रेनिंग सेंटर को धूल में मिलाएगा.
धुरंधर 2 में छठवां बदला: इस फिल्म में जावेद खनानी और अल्ताफ खनानी का बदला होगा, ये वही बिजनसमैन भाई है जो नकली नोटों के कारोबार चलते है. वही इमारत की ऊंची मंजिल से हमजा जावेद को हाई वॉल्टेज तार पर फेंककर मारेगा.
धुरंधर 2 में सातवां बदला: इस फिल्म में यहां सीन सबसे हाहाकार मचाने वाला है, क्योंकि ये रोल बड़े साहब का होने वाला है. जैसे कि अपने पहले पार्ट से ही यह सुर्खियों में बनाने लगा की आखिर कौन निभा रहा है इस किरदार को, इसकी जानकारी फिल्म के सिलिज पर ही मिलेगा.
धुरंधर 2 का आखिरी आठवां बदला: इस फिल्म के आखिरी सीन में आप देखेंगे कि जहूर मिस्त्री का काम तमाम होगा, इसके बाद अजय सान्‍याल के सीने को ठंडक मिलेगी. वही हमज़ा अली मजारी अपने असली रूप यानी जसकीरत बनकर हरिमंदिर साहिब के दरबार में मत्था टेकने लौटेगा. पग बांधेगा, अपने गुनाहों के लिए माफी की मांग करेगा.